मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन अकेले तमिलनाडु राज्य में ही 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हिंदी बाजारों में फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद हिंदी संस्करण का कुल संग्रह करीब 9 करोड़ जा पहुंचा है। इसके साथ ही फिल्म ने चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कांतारा ने पीएस-1 और विक्रम वेधा को चटाई धूल, तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कर डाली कमाई
PS1 Worldwide Box Office Report: हिंदी में पस्त मगर साउथ में बजा डंका, दुनियाभर में यूं छाई ऐश्वर्या की पीएस1
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएस1 ने पहले तीन दिन में ही यूएस बॉक्स ऑफिस पर 4.1 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया था। वहीं अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। बता दें कि रजनीकांत-स्टारर 2.0 और कबाली के बाद, पीएस-1, दुनियाभर में इतनी तेजी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। Box Office Report: मंडे टेस्ट विक्रम वेधा फेल, पीएस-1 की कमाई में गिरावट, क्या कांतारा ने मार ली बाजी?
यूं तो फिल्म हिंदी बेल्ट में पीएस-1 ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन तमिलनाडु में इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। कुल 125 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने केवल तमिलनाडु में ही 104.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने प्रमुख तमिल रिलीज जैसे कमल हासन की विक्रम और अजित की वलीमाई को पछाड़ दिया है। Ponniyin Selvan BO Report: मंडे टेस्ट में 50 फीसदी घटा पोन्नियिन सेल्वन का कलेक्शन, चौथे दिन हुई महज इतनी कमाई
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| पहला दिन | 36.5 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 34.6 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 39.2 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 19.5 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 22.00 करोड़ रुपये (अनुमानित) |