मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन-1 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि रिलीज के 17 दिन बाद भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। फिल्म के लगातार अच्छे प्रदर्शन से मेकर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी अच्छे रहे हैं।
Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई
2 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच फिल्म के 18वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। वीकएंड के बाद सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 250.55 करोड़ रुपये हो गई है।
Controversial Ads: फेस्टिव और वेडिंग सीजन में बने यह विज्ञापन लोगों को नहीं आए बिल्कुल रास, जमकर फूटा गुस्सा!
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म की कमाई में इस वीकएंड पर उछाल देखने को मिला था। शुक्रवार से लेकर रविवार तक इस फिल्म ने कुल 17.63 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले वीकएंड पर इसने हिंदी भाषा में 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Ram Setu: 'राम सेतु' में रहस्यों का खुलासा करेंगे अक्षय कुमार, जानें कहानी, बजट और फिल्म से जुड़ी खास बातें
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जहां ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'रावण' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे।
EXCLUSIVE: शातिर धोखेबाज निकला नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता, ओटीटी के लिए सौदे में हड़प लिए लाखों