प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दो शादियों के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में शानदार रिसेप्शन दिया । रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी के अलावा कई दिग्गज लोग इस नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे । रिसेप्शन में प्रियंका और निक का परिवार भी स्टेज पर दिखाई दिया ।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
3 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
खास बात ये रही कि पीएम मोदी ने प्रियंका-निक को तोहफे में वही चीज दी जो उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को दी थी । देश के प्रधानमंत्री इस नए-नवेले जोड़े के लिए एक-एक गुलाब का फूल लेकर पहुंचे । ऐसा ही गुलाब का फूल पीएम मोदी, अनुष्का-विराट के लिए लेकर पहुंचे थे ।
4 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
स्टेज पर पहुंचे तो पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर प्रियंका और निक काे शुभकामनाएं दीं । प्रियंका ने भी अपनी मां और ससुरालवालों को देश के प्रधानमंत्री से मिलवाया । मोदी करीब 10 मिनट तक स्टेज पर रहे और फोटो खिंचवाई । बता दें कि प्रियंका ने रिसेप्शन में सिल्वर कलर का लहंगा पहना था । इसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था ।
5 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका का लहंगा डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने बताया कि इसके बनाने में 12000 घंटे यानी (500 दिन या 16 महीने) लगे । 80 लोगों ने मिलकर इस आउटफिट को तैयार किया है । प्रियंका और निक की पूरी शादी में खास रहा उनके नाम का लोगो । इस लोगाे को NP अक्षर के साथ डिजाइन किया गया है ।