राखी सावंत संग शादी करने जा रहे मशहूर यूट्यूबर और एंकर दीपक कलाल एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपक कलाल ने ये आरोप जड़े कि जालंधर में उनके संग कुकर्म की कोशिश की गई। वहीं इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। उधर, राखी ने भी नए वीडियो में दीपक को गंभीर बीमारी होने के संकेत दिए।
2 of 4
deepak kalal
- फोटो : file photo
वीडियो में दीपक कलाल ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि तीन लड़कों ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर उनके साथ जोर-जबरदस्ती की। वे गलत नीयत से उनपर हमला कर रहे थे। वहीं इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल यह दीपक का पुराना वीडियो है जो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
3 of 4
Rakhi sawant Deepak kalal
वहीं दीपक कलाल संग शादी करने जा रहीं राखी सावंत का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रो- रोकर यह बता रही हैं कि दीपक को एक गंभीर बीमारी है। हालांकि लोग इस राखी का नया ड्रामा बता रहे हैं। बता दें कि दीपक और राखी ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी शादी का ऐलान किया था। दोनों ने कहा था कि शादी 31 दिसंबर को अमेरिका के लॉस ऐंजलिस में होगी।
4 of 4
Rakhi sawant Deepak kalal
आपको बता दें कि दीपल कलाल इन दिनों इंडियाज गॉट टेलेंट शो को होस्ट करते हुए दिख रहे हैं। वहीं राखी लंबे समय से कुछ खास करती हुई नहीं दिख रही हैं। बीते दिनों राखी सावंत और दीपक कलाल ने अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान दोनों ने न सिर्फ हाईवाल्टेज ड्रामा क्रिएट किया, बल्कि मीडिया के सामने अश्लील बातचीत करतीं नजर आईं।