अनन्या पांडे: दोस्तों के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री, स्कर्ट ने खींचा फैंस का ध्यान; यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
Ananya Panday Post: अनन्या पांडे ने अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी स्कर्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। पोस्ट पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
अनन्या पांडे ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पोज दिए हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बैक साइड से पोज दिया है। उनकी स्कर्ट पर लिखा है 'हॉर्न प्लीज' (कृपया हार्न बजाएं)। एक और तस्वीर में उन्होंने बैठकर पोज दिया है। इसमें उनकी स्कर्ट पर लिखा है 'नो स्मोकिंग, नो किसिंग' (धूम्रपान ना करें, चूमे नहीं)।
- अनन्या पांडे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे सपनों की लड़कियों की ट्रिप'।
- अभिनेत्री की पोस्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। उन्होंने उनकी पोस्ट को लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है।
- एक यूजर ने लिखा 'मुझे ये स्कर्ट कहां मिल सकती है।'
- दूसरे यूजर ने लिखा 'अगर आप अनन्या पांडे हैं, तो आपका कोई भी पोज गलत नहीं हो सकता।'
- तीसरे यूजर ने लिखा 'हॉर्न ओके प्लीज।'
- अनन्या पांडे की पोस्ट पर शनाया कपूर, सुहाना खान, नव्या नंदा और महीप कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'चांद मेरा दिल' (2026) में देखा गया। इसमें उनके साथ लक्ष्य थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी।
अनन्या पांडे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना पांडे की बेटी हैं। अभिनेत्री फिल्म 'गहराइयां' (2022), 'ड्रीम गर्ल 2' (2023) और 'खो गए हम कहां' (2023) में नजर आ चुकी हैं।