सिनेमा की हलचल भरी दुनिया से हर रोज नई खबरें सामने आती ही रहती हैं, वहीं फैंस भी मनोरंजन से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इसके अलावा फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में भी अपडेट रहना चाहते हैं। वहीं सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए 'फोटोज ऑफ द डे' में जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: जान्हवी का शोख अंदाज और माधुरी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
माधुरी दीक्षित सिनेमा की सदाबहार अदाकाराओं में से एक हैं। वह आज भी लगातार अभिनय में सक्रिय हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ग्लैम करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में माधुरी अपनी कातिल अदाओं से हुस्न की बिजलियां गिराती दिख रही हैं।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज व्हाइट कलर के सूट में सिंपल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह खड़की की तरफ मुस्कुराते हुए पोज करती नजर आ रही हैं। चेहरे की मुस्कान उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है।
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आज यादों के खजाने से कई तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, आज चंकी पांडे का जन्मदिन है। ऐसे में अपने पिता का जन्मदिन खास बनाने के लिए अनन्या पांडे ने उनके साथ अपनी बचपन की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा इसमें कई अन्य तस्वीरें भी शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पिता को बर्थडे भी विश किया है।
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ ही लुक्स और फैशन सेंस से भी लाइमलाइट लूटती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका शोख अंदाज नजर आ रहा है। ग्रे कलर के फुल स्लीव्स सूट में उनका लुक एलीगेंट लग रहा है।