'फुकरे रिटर्न्स' ने बॉलीवुड को बीते हफ्ते बड़ी राहत दी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में इस कॉमेडी को जिस तरह दर्शकों ने हाथों हाथ लिया उसने वीकेंड खत्म होते-होते तय कर दिया था कि यह हिट रहेगी।
30 करोड़ से कम बजट में बनी फिल्म ने टिकट खिड़की पर वीकेंड में 32 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया था। पूरे सप्ताह में कलेक्शन 50 करोड़ नेट रहा। इसमें दिल्ली-यूपी का योगदान 15 करोड़ और पंजाब का कलेक्शन करीब 6.50 करोड़ रुपये का रहा।
पढ़ें: Film Review: जो कपिल नहीं कर पाए वो 'फुकरे' में देखिए ...
फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और दूसरे हफ्ते में भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है, क्योंकि टक्कर में कोई फिल्म नहीं है। विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु' को चार हफ्ते हो चुके हैं और इस दौरान इसका कुल कलेक्शन 32 करोड़ रुपये रहा।
वहीं पहले हफ्ते में करीब नौ करोड़ कमाने वाली कपिल शर्मा की 'फिरंगी' दूसरे सप्ताह में एक करोड़ भी नहीं बना सकी। फिल्म से कपिल शर्मा की ध्वस्त इमेज में कोई सुधार नहीं हुआ। निर्माता के रूप में भी उन्हें बड़ा घाटा हुआ। दो हफ्ते में फिल्म को टिकट खिड़की से 10 करोड़ रुपये भी नहीं मिल सके।
पढ़ें: 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन