साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने कमल हासन के हिंदू आतंकवाद वाले बयान की राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चा हो रही है। सोमवार को उनके इस बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी आलोचना की थी। अब कमल हासन के बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी उनपर निशाना साधा है।
2 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने हिंदी में लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने कमल हासन के बयान की न केवल निंदा की है बल्कि उन्हें सठिया हुआ तक बताया दिया है। पायल रोहतगी के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।
3 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
पायल रोहतगी की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पायल रोहतगी से पहले कमल हासन के बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी निंदा की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि,' 'डियर कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जिस तरह कला का कोई धर्म नहीं होता, उसी तरह आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी हैं। आप 'हिंदू' शब्द का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? इसलिए क्योंकि आप वोटों की खातिर मुस्लिम बहुल इलाके में हैं?'
5 of 5
कमल हासन का विवादित बयान
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।' इस बयान के बाद कमल हासन की चौतरफा आलोचना हो रही हैं।