{"_id":"5d79e1b38ebc3e93d56cb7cc","slug":"paul-walker-fast-and-furious-star-birth-anniversary-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे पॉल वॉकर, जब मौत हुई तो हैरान रह गए थे फैंस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे पॉल वॉकर, जब मौत हुई तो हैरान रह गए थे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पॉल वॉकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। वॉकर का साल 2013 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। अधिकारियों को वैलेंसिया में आग की लपटों से लिपटी एक गाड़ी मिली, जिसमें दो लोग भी मौजूद थे। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। पॉल अपनी उदारता, और अपने लुक के लिए फेसम थे। पॉल की बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
पॉल वॉकर
- फोटो : Social Media
पॉल ने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल द्वारा", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पॉल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
3 of 5
पॉल वॉकर
- फोटो : social media
उनकी मां चेरिल एक फैशन मॉडल थीं और उनके पिता ठेकेदार थे। वह सबसे चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वॉकर की जिंदगी बहुत सादी थी। न कभी किसी स्कैंडल में नाम आया, न कोई सेंसेशनल मूमेंट वायरल हुआ। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पॉल वॉकर
- फोटो : social media
पॉल को कार का बहुत शौक था ये बात तो आप जानते ही होंगे लेकिन स्पीड को लेकर वॉकर के बारे में कहा जाता है कि कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।
विज्ञापन
5 of 5
पॉल वॉकर
- फोटो : instagram
पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चहरा रहे हैं। इसके अलावा वह एक पॉप्युलर सस्पेंस ड्रामा 'आवर' में भी नजर आए थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी पॉल को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास एक अच्छा खासा गाड़ियों का कलेक्शन था। पॉल अपने खाली समय में कई रेसिंग सीरीज में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंनें 'रेडलाइट टाइम अटैक रेसिंग सीरीज' में भी हिस्सा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।