{"_id":"5d78bb5b8ebc3e93c02af9f1","slug":"reality-tv-star-kim-kardashian-suffering-from-lupus-and-rheumatoid-arthritis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमारी से जूझ रही ये फेमस मॉडल और एक्ट्रेस, टेस्ट निकला है पॉजिटिव","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गंभीर बीमारी से जूझ रही ये फेमस मॉडल और एक्ट्रेस, टेस्ट निकला है पॉजिटिव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) पिछले कई दिनों से दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना कर रही थीं। जिसके बाद उनका ब्लड टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
किम के प्रोग्राम 'कीपिंग अप विद द करदाशियंस' में बताया गया है कि उनका रूमेटॉयड ऑर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारी लूपस का टेस्ट पॉजीटिव निकला है। हालांकि, एपिसोड में डॉक्टर ने टेस्ट रिजल्ट कई बार गलत निकलने की बात कहकर दोबारा जांच कराने को कहा। ऑटोइम्यून बीमारी में रोग-प्रतिरोधक प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं को निशाना बनाने लगती है।
इस खबर के पता चलते समय किम अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ थीं और इसके बाद उन्होंने यह खबर अपनी बहन कायली जेनर और मां क्रिस जेनर को यह जानकारी दी। किम ने इस साल मेट गाला में अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरी थी।
इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। हालांकि किम ने एक इंटरव्यू में कहा था- ड्रेस की वजह से उनकी पीठ और पेट पर चोट के निशान मिले। उन्होंने स्वीकार किया कि इस डिजाइनर ड्रेस की फिटिंग की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा।
बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। हाल ही में किम चौथे बच्चे की मां बनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।