प्रियंका चोपड़ा: कौन है अभिनेत्री की सबसे अच्छी दोस्त? साथ में बिकनी में दिए पोज; कहा- रूममेट से बहन बनी
Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक शानदार नोट के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विस्तार
अभिनेत्री ने अपनी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके साथ बिकनी में दी गई पोज भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने तमन्ना के साथ बिताए खट्टे-मीठे पलों की झलकियां दिखाई हैं। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे के परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।
दोस्त तमन्ना दत्त के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा 'मेरी पसंदीदा लड़की। वह पहले मेरी रूममेट रही, फिर दोस्त बनी। अब बहन जैसी है। पिछले 26 वर्षों में बहुत कुछ बदला, अगर कुछ नहीं बदला तो आप। आप हमेशा मेरा हौसला बढ़ाने वाली, मेरी सबसे ईमानदार आलोचक और सच्ची दोस्त रहीं। आप हमेशा मेरे साथ रही हो। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो।'
रणबाली: फिल्म की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे विजय-रश्मिका, कलाकारों के अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान
बता दें कि तमन्ना दत्त, प्रियंका चोपड़ा की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह उनकी रूम पार्टनर भी रही हैं। वह अभिनेत्री के साथ नजदीकी के चलते चर्चा में रहती हैं। तमन्ना भट्ट, प्रियंका और निक की शादी का अहम हिस्सा रहीं। उनका ताल्लुक जम्मू व कश्मीर से है। वह इन दिनों दिल्ली में रहती हैं।
- काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बिजी हैं।
- इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।
- इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
- यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।