Pathaan Box Office Collection: पठान ने पहले ही दिन बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान का ट्रेलर जब से सामने आया था, तभी से लोग 25 जनवरी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों में किंग खान के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली थी। रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाहरुख की यह फिल्म पहले दिन बड़ा कारनामा दिखा सकती है। इस बीच पठान के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन
शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की यह फिल्म अर्धशतक लगाती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ शाहरुख ने आमिर खान के ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था।साथ ही, इस फिल्म ने बाहुबली 2 और भारत जैसी फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है। इस छप्परफाड़ कमाई के साथ पठान अब तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!
इसी के साथ पठान, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़ का बिजनेस किया था। पठान को पहले दिन मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एक्सटेंडेड वीकएंड में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में सलमान खान टाइगर के किरदार में कैमियो करते दिखे हैं।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया