एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर परमीत सेठी का आज जन्मदिन है। फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से पहचान बनाने वाले परमीत ने कई फिल्मों में काम किया है। साल 1992 में परमीत ने अर्चना पूरन सिंह से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना कि पहले था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे अर्चना ने परमीत से दूसरी शादी की है। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी।
2 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram
आईबी टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती थीं। इसी दौरान अचानक उनकी परमीत से मुलाकात हो गई और दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया। रिपोर्ट के अनुसार अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे।
3 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram
एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।
4 of 5
Parmeet Sethi and Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है। यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे। अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया।'
5 of 5
Anupam Kher and Archana Puran Singh
- फोटो : file photo
अर्चना ने आगे कहा था- 'हम लोग आज भी दोस्त हैं। शादी को 15 साल बीत चुके हैं लेकिन हम लोग लव बर्ड हैं। शादी ने हमारे रिश्ते को बिल्कुल भी नहीं बदला। हम लोग आज भी दोस्तों की तरह झगड़ते हैं और तुरंत सब कुछ भूल जाते हैं। कागज के कुछ टुकड़े हम लोगों के रिश्ते में बदलाव नहीं ला सकते।'
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'मंदी कहां है' वाले बयान पर गुस्साए इस एक्टर ने ऐसे दिया जवाब