हिंदी सिनेमा में लगातार स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्में बन रही हैं। 'भाग मिल्खा भाग', 'एम एस धौनी' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों के बाद अब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर भी बायोपिक का निर्माण चल रहा है। फिल्म में साइना का किरदार परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं। परिणीति लगातार साइना के किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह साइना के घर, हैदराबाद जाने वाली हैं।
2 of 4
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, 'मैं साइना बनना चाहती हूं। इसके लिए मैं उनके घर जाकर देखना चाहती हूं कि वह किस तरह जिंदगी जीती हैं। वैसे तो हम कई बार मिल चुके हैं लेकिन इस बार में उनके घर जाना चाहती हूं। मैं एक दिन के लिए उनकी तरह जिंदगी जीना चाहती हूं और उन्हीं की तरह भोजन करना चाहती हूं। साइना ने मुझे वादा किया है कि उनकी मां मुझे वैसा ही खाना बनाकर खिलाएंगी जैसा वह उन्हें खिलाती हैं। इसलिए मैं उनके घर जाकर एक दिन के लिए उनकी तरह जिंदगी जीने के लिए बेहद उत्साहित हूं।'
3 of 4
saina nehwal
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सिल्वर स्क्रीन पर साइना की तरह दिखने और बैडमिंटन खेलने के लिए परिणीति जमकर बैडमिंटन प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके लिए वह परिणीति के कोच की भी मदद ले रही हैं। हाल में परिणीति ने बैडमिंटन प्रैक्टिस के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी जिसपर कमेंट करते हुए साइना ने लिखा था, 'हम सभी स्क्रीन पर एक सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में तुम्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं निश्चित हूं कि तुम सही दिशा में हो।' इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ता कर रहे हैं।
4 of 4
साइना नेहवाल
- फोटो : file photo
साइना की ये बायोपिक अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं परिणीति की दूसरी फिल्मों की बात करें तो साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक और 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगी।
पढ़ें: गोविंदा के सुपरहिट गाने के रीमेक में दिखेंगी कार्तिक, भूमि और अनन्या, फराह खान करेंगी कोरियोग्राफ