फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: साल की दूसरी कसौटी से पहले परिणीति ने रिलीज किया तीसरी फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर

Mon, 08 Mar 2021 09:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Mar 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Starrer Fim SAINA Official Trailer Released on International Women's Day
परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिणीति चोपड़ा की बीते साल भले एक भी फिल्म रिलीज ना हुई लेकिन अब महीने भर के भीतर उनकी तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। 26 फरवरी को परिणीति की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ रिलीज हुई और सोमवार को जिस फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, वह रिलीज होगी 26 मार्च को। बीच में उनकी अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली है।

Parineeti Chopra Starrer Fim SAINA Official Trailer Released on International Women's Day
फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक अमोल गुप्ते ने बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक ‘सायना’ श्रद्धा कपूर संग शुरू की थी। श्रद्धा को इस फिल्म से बेहतर फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ लगी। फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुकी तो परिणीति चोपड़ा की एंट्री हुई। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर परिणीति बताती हैं कि भले फिल्म मे उनकी एंट्री एक हीरोइन के फिल्म छोड़े देने के बाद हुई हो, लेकिन इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ा। परिणीति कहती हैं, ‘मेरे ऊपर सिर्फ अपने निर्देशक के सामने खुद को साबित करने का दबाव था। बैडमिंटन सीखने का दबाव था, बस। बाकी किसी तरह का दबाव मैंने महसूस नहीं किया।’

Parineeti Chopra Starrer Fim SAINA Official Trailer Released on International Women's Day
‘सायना’ ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सायना’ को देश की बड़ी फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज रिलीज कर रही है। फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं और साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के बाद परिणीति की ये पहली फिल्म होगी जो थिएटरों तक पहुंच रही है। फिल्म की मेकिंग के दौरान बैडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल से मिली मदद का जिक्र भी परिणीति ने इस मौके पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Starrer Fim SAINA Official Trailer Released on International Women's Day
‘सायना’ ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिणीति बताती हैं, ‘हमें सायना का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने अपने जीवन के हर पहलू के बारे में हमें जानकारी दी। मैं उन्हें कभी भी फोन कर सकती थी। वीडियो कॉल कर सकती थी। और, वह हमेशा मेरे हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार रहती थीं। देखा जाए तो इस तरह से हमने अपना सारा काम बेहतर तरीके से कर लिया था।’

विज्ञापन
Parineeti Chopra Starrer Fim SAINA Official Trailer Released on International Women's Day
‘सायना’ ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हरियाणा की सायना नेहवाल को बैंडमिंटन चैंपियन बनाने में उनकी मां का हाथ बहुत रहा है। बचपन में उन्हें ट्रेनिंग सेंटर तक ले जाने के अलावा बड़े होने तक सायना की मां ने हर कदम पर उनका साथ दिया। महिला दिवस पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक भी मिलती है।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed