बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार अभिनय से लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन आए दिन सुर्खियों में बनीं रहती हैं। कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच कृति का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें कृति ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बच जाती हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कृति के चाहने वाले ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे रहे हैं।
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram
दरअसल, कृति सेनन गाड़ी से उतरकर पैपराजी के सामने आ रही होती हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरते- गिरते बचती हैं। बस फिर क्या था इस वीडियो ने तूल पकड़ा और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पोस्ट करने के बाद कुछ समय में ही वीडियो पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram
हालांकि वीडियो के वायरल हो जाने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन उससे पहले ही यूजर्स ने वीडियो पर जमकर फनी कमेंट्स कर दिए थे। एक यूजर ने तो लिखा अरे नगरपालिका को बुलाओ। वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा जब हाइट अच्छी है तो फिर हील्स पहनने की क्या जरूरत है।
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
एक ओर जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स फनी कमेंट्स कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने कृति का साथ दिया और उनका समर्थन दिया। उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि ये तो किसी के भी साथ हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं भी कृति की तरह हूं, यह एक आम बात है। इसके अलावा कुछ फैंस ने कृति के प्रति अपनी चिंता जाहिर की और कहा कि अच्छा हुआ कृति को चोट नहीं लगी।
5 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म मिमी, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, वरुण धवन के साथ भेड़िया और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में नजर आएंगी। गणपत में कृति के किरदार का नाम जस्सी होगा। बता दें कि कृति ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था।