यशराज फिल्म्स में कभी डेस्क के पीछे बैठकर फिल्मों के प्रचार प्रसार की रणनीति बनाती रहीं परिणीति चोपड़ा कैमरे के सामने बिल्कुल अलग अंदाज में दिखती हैं। चुलबुली, शोख परिणीति पहली बार अपने करियर में एक सीरियस रोल में दिखेंगी अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (टीजीओटीटी) में। परिणीति ने इस फिल्म में एक गाना भी गाया है और जिसने भी उनके इस गाने को अब तक सुना है, सब इसका पब्लिक रिस्पॉन्स देखने को उत्सुक हैं।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineetichopra
परिणीति गाती बहुत बढ़िया हैं इसमें कोई दो राय नहीं। अरसा पहले उन्होंने ‘मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो’ गजल का कवर वर्जन गाया था। ये कवर वर्जन टी सीरीज के लिए तैयार तो हुआ लेकिन कभी रिलीज नहीं हुआ। इस एक गाने में परिणीति ने अपनी गायन क्षमता का विस्तार दिखा दिया था। ये गाना क्यों रिलीज नहीं हुआ और इसके पीछे की सियासत ने कैसे एक बेहतरीन गाने को जन्म से पहले ही मार दिया, ये तो टी सीरीज के कर्ता धर्ता ही जानें।
3 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineetichopra
इस बीच परिणीति चोपड़ा एक नया गाना लेकर लौटी हैं। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों के बाज वह एक बार फिर माइक्रोफोन के पीछे गई हैं। यह गाना है ‘मतलबी यारियां’ और ये उनकी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (टीजीओटीटी) के लिए तैयार किया गया है। इस गाने को विपिन पटवा ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परिणीति का कहना है, “मुझे सिंगिंग पसंद है और जब भी कोई मौका मिलता है मैं गाने से नहीं चूकती। आज एक एक्ट्रेस के तौर यह मेरा सौभाग्य है कि मैं गा सकती हूं। मेरे पास मौका है और मुझे माइक के पीछे जाकर गाने का मौका मिल रहा है, जिसे सुनने के लिए पूरी दुनिया मौजूद है। साल-डेढ़ साल पहले इस गाने की शूटिंग करते वक्त मैंने लंदन में जब इसे सुना था तभी मैंने और रिभू ने चर्चा की थी कि मेरी आवाज में इसका एक वर्जन रिकॉर्ड होगा।“
5 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineetichopra
परिणीति ने अपने पहले वाले गानों के दम पर खुद को अपनी जनरेशन की एक्ट्रेस-सिंगर के तौर पर स्थापित करने की कोशिश लगातार जारी रखी है। उनके गाने ‘तेरी मिट्टी’ को करीब 100 मिलियन दर्शक मिले जबकि ‘माना के हम यार नहीं’ गाने ने भी करीब 90 मिलियन दर्शक जुटाए थे।