परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के विवाह की शुभ घड़ी आ चुकी है। फैंस इनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हर अपडेट जानना चाह रहे हैं। राघव और परी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में कई दिन पहले ही शुरू हो चुके थे। दिल्ली में अरदास, कीर्तन और सूफी नाइट्स के बाद अब कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो चुका है। हाल ही में एयरपोर्टर पर दोनों को स्पॉट किया गया।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। परी नो मेकअप लुक में नजर आईं। बेशक उन्होंने मेकअप नहीं किया, लेकिन उनके चेहरे पर ग्लो खूब नजर आया। दोनों अपने परिवार के साथ उदयपुर के लिए निकले हैं। एयरपोर्ट पर परी के साथ उनके पापा भी नजर आए।
3 of 5
राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति और राघव दोनों का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। लाल रंग की ड्रेस में परी काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं ब्लैक टीशर्ट और डैनिम जींस में राघव भी काफी शानदार लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के दोस्त और रिश्तेदारों का भी उदयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कल यानि 23 सितंबर से उदयपुर में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं।
4 of 5
राघव चड्ढा और परिणीति
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में होने वाली है। इस शाही शादी में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शादी में शिरकत करेंगी, वहीं राजनीतिक घराने से भी तमाम लोग शादी में आने वाले हैं।
5 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि हाल ही में परिणीति और राघव की एक फंक्शन की तस्वीर वायरल हुई थी। ये फोटो गुरुद्वारे की थी, जिसमें राघव और परिणीति सिर ढककर बैठे थे। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक उदयपुर में सभी प्री-वेडिंग फंक्शन फ्लोरल थीम पर होंगे। शादी की सजावट पर विशेष फोकस रखा गया है। कहा जा रहा है कि इसके लिए बाकायदा पश्चिम बंगाल से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी और मेहमानों को पंजाबी व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखने को मिलेगा।