लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स आगे आए हैं। वो अपने-अपने तरीकों से लोगों की मदद कर रहे है। इस बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक वर्चुअल कॉफी डेट के जरिए धन जुटाने का फैसला किया है। इस वर्चुअल डेट के जरिए आने वाले पैसे से 1000 दिहाड़ी मजदूरों के 4000 परिवार के सदस्यों के खाने की व्यवस्था होगी।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा राशन किट के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए आगे आई हैं। परिणीति ने कहा, 'हमारे देश में कोरोनो वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के दौरान लाखों दिहाड़ी मजदूर कमा नहीं पा रहे हैं और उनको दो वक्त की रोटी के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए फैनकाइंड, गिवइंडिया और मैं ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए साथ आए हैं।'
3 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : Social Media
परिणीति इस कैंपेन के जरिए 4 लोगों के परिवार को बनाने के लिए दाल, चावल, आटा, नमक, मसाला, चाय, चीनी, तेल आदि युक्त राशन किट जुटाई नजर आएंगी। यह महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु में परिवारों को वितरित किया जाएगा।
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : Social Media
परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के एनजीओ फैनकाइंड के जरिए डोनेशन जुटा रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'किसी को भी भूखे सोने नहीं जाना चाहिए, इसलिए हम थोड़ा फर्क करें और भारत के अपने साथी भाइयों और बहनों का ख्याल रखें। यह फंडामाइजर पूरा करने के लिए मुझे विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। एक कप कॉफी ले लो!'
परिणीति ने आगे कहा, 'यहां मैं एक वीडियो चैट के माध्यम से 5 भाग्यशाली विजेताओं को धन्यवाद कह रही हूं। मैं आपके साथ चैट करने और कॉफी पीकर आपके बारे में और जानने के लिए उत्सुक हूं। आइए हाथ मिलाते हैं। उन लोगों के लिए जिन्हें जरूरत है।'
जरुरतमंदों की मदद के लिए सलमान ने निकाला नया तरीका