दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को अंतिम बार पर्दे पर देखने की इच्छा उनके प्रशंसकों की काफी दिन से अधूरी है क्योंकि ऋषि कपूर अपनी अंतिम फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को अधूरी छोड़कर ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। काफी दिनों से अधूरी रही अब इस फिल्म को पूरा करने का वक्त आ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने फैसला कर लिया है कि वह इस फिल्म को अब मशहूर अभिनेता परेश रावल से पूरी करवाएंगे।
2 of 5
ऋषि कपूर, परेश रावल
- फोटो : Instagram
जब पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दम तोड़ा तब सारा सिने जगत शोक में डूब गया था। उधर एक सवाल फिल्मकारों के दिमाग में यह भी चल रहा था कि अब उनकी अधूरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा कौन करेगा? तब से तो मामला हवा हवाई रहा जिसमें बताया गया कि निर्माता ऋषि कपूर की कमी स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के जरिए पूरी करेंगे। लेकिन, अब तय हो गया है कि ऋषि कपूर की बची भूमिका को परेश रावल निभाएंगे।
3 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : file photo
हितेश भाटिया के निर्देशन में फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की ज्यादातर शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गई थी। अगर देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन न हुआ होता तो यह फिल्म पूरी भी होती और सिनेमाघरों में रिलीज भी हो गई होती! लेकिन, लॉकडाउन हुआ और मनोरंजन का काम भी रुक गया। इसी दौरान ऋषि कपूर की तबीयत ज्यादा खराब हुई और ल्यूकेमिया की लंबी बीमारी से जूझ रहे अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया से अलविदा हो गए।
4 of 5
परेश रावल
- फोटो : Twitter
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। निर्माताओं ने ऋषि कपूर की जगह परेश रावल को लिया है जो बहुत ही जल्द ऋषि के बचे हुए काम को पूरा कर देंगे। सूत्रों ने बताया है कि जब निर्माताओं ने परेश रावल से बात की तो परेश ने बिना कुछ ज्यादा सोचे समझे तुरंत हां कह दी। अब जल्द ही वह अपना काम शुरू कर देंगे क्योंकि निर्माताओं ने फैसला ले लिया है कि वह इस फिल्म को ऋषि कपूर के जन्मदिन यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
5 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं और इसमें ऋषि कपूर, परेश रावल के अलावा जूही चावला भी मुख्य भूमिका में हैं। जूही चावला और ऋषि कपूर को इससे पहले 'बोल राधा बोल', 'इना मीना डीका', 'दरार' जैसी फिल्मों में एक साथ देखा जा चुका है। अब तक ऋषि कपूर की पर्दे पर रिलीज हुई अंतिम फिल्म वर्ष 2019 में आई 'द बॉडी' है जिसमें वह इमरान हाशमी, वेदिका, शोभिता धुलिपाला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए।