'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके' इस गाने को अब भी सुन लिया जाए तो मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसका संगीत, बोल और गायिका आशा भोसले व लता मंगेशकर की आवाज सब कुछ इसे अद्भुत बनाते हैं। 14वीं सदी के अमीर खुसरो की रचना पर आधारित इस गाने को अब पैनोरमा म्यूजिक द्वारा सरोद वादक अमान और अयान अली बंगश के साथ इसे रिक्रिएट किया गया है,साथ ही गायिका अमृता काक ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।
2 of 4
सलमान खान, अमृता काक
- फोटो : insta
विश्व संगीत दिवस के मौके पर पैनोरमा म्यूजिक द्वारा इस सुपरहिट सॉन्ग को दोबारा से बनाया गया है। जहां अमान और अयान अपने पिता उस्ताद अमजद अली खान साहब की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं इस गाने को अपनी आवाज देने वाली गायिका अमृता काक ने सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के सुपरहिट गाने 'जस्ट चिल' से की थी और इसके बाद कई गाने गाए। अमृता के नए गाने पर भाईजान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से छाप तिलक गाने की छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, तुम्हारे नए गाने के लिए शुभकामनाएं छोटी! ये बहुत अच्छा है।
3 of 4
गायिका अमृता काक
- फोटो : insta
छाप तिलक के रॉयल अंदाज के इस गाने की लोकेशन को जयपुर में रखा गया है। तीनों कलाकारों को आमेर किले में इस गाने की प्रस्तुति देते देखा जा सकता है। इस बारे में बात करते हुए, सरोद वादक अमान कहते हैं, “इस अविस्मरणीय रचना में निहित माधुर्य और रहस्यवाद को वापस लाना एक सम्मान की बात है जो ईश्वर की शक्ति को रेखांकित करता है और सदियों से हमें प्रेरित करता रहा है।
4 of 4
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके
- फोटो : social media
इसके अलावा वह कहते हैं कि आज की पीढ़ी के लिए बेहतरीन संगीत लाने का हमारा निरंतर प्रयास रहा है और हम "छाप तिलक" पर पैनोरमा संगीत के साथ सहयोग करके खुश हैं, जिसका जादू कभी फीका नहीं पड़ सकता। बता दें कि भारत की आजादी के 75 साल के अवसर पर, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों द्वारा महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन, "वैष्णव जाना तो" का तीन मिनट का एक शानदार गायन प्रस्तुत किया था।