एक से बढ़कर एक गजलों को गाने वाले पंकज उधास (Pankaj Udhas) का 17 मई को जन्मदिन है। हिंदी सिनेमा जगत में पंकज उधास एक ऐसे गजल गायक हैं जिन्होंने हमेशा अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 'घूंघट को मत खोल कि गोरी घूंघट है अनमोल..', 'चुपके-चुपके रात दिन..', 'कुछ न कहो कुछ भी न कहो..जैसी कई गजलें पंकज उधास ने गाई हैं। जानिए उनके बर्थडे पर कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
pankaj udhas
- फोटो : file photo
कहा जाता है कि पंकज उधास (Pankaj Udhas) जब छोटे थे तो अपने भाई के साथ गाना गाते थे। रंगमंच पर उनकी पहली परफार्मेंस भारत-चीन युद्ध के समय हुई थी जिसमें उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया था। जानकारी के मुताबिक उस वक्त उनकी गायकी से खुश होकर एक दर्शक ने उन्हें 51 रुपए का इनाम दिया था।
3 of 6
Pankaj Udhas with wife farida
- फोटो : twitter
बात 70 के दशक की है, जब पंकज ने पहली बार फरीदा को देखा था और देखते ही उन्हें दिल दिल बैठे थे। उस वक्त पंकज ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। तीन एल्बम लांच होने के बाद जब पंकज गायकी की दुनिया में प्रसिद्ध हो गए तब फरीदा के पिता से उनका हाथ मांगने गए थे।
4 of 6
Pankaj Udhas - Farida Udhas
- फोटो : file photo
पंकज उधास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह फरीदा के पिता से मिलने गए तो बेहद नर्वस थे। इस मुलाकात के दौरान फरीदा के पिता ने उनसे कहा, ‘अगर आप दोनों को ऐसा लगता है कि आप एक-साथ खुश रह पाएंगे, तो आगे बढ़ें और शादी करें’। इसके बाद पंकज और फरीदा ने 11 फरवरी, 1982 को शादी की।
5 of 6
pankaj udhas
- फोटो : twitter
राज कपूर और पंकज उधास का एक किस्सा काफी मशहूर है। ‘चिट्ठी आई है’ गाने की रिलीज से पहले किसी दोस्त ने राज कपूर को डिनर पर घर बुलाया था और पंकज उधास का यही गाना चला दिया। गाना सुनते ही राज कपूर की आंखों में आंसू आ गए थे।