सैफ अली खान को मिली धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने
- Saif Ali Khan Received Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर है।
- सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।
- हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।
विस्तार
बॉलीवुड कलाकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही पुलिस
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस धमकी की प्रामाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
तुषार कपूर और आयुष्मान को भी मिल चुके हैं धमकी भरे मैसेज-क्लिप
- इससे पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकारों को धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप मिल चुके हैं।
- हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने के मामले ने भी काफी चर्चा बटोरी थी।
- इन मामलों की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने बंगलूरू से 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
- पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए कलाकारों को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की थी।
- हालांकि, शुरुआती जांच में उसके किसी गैंग से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले थे।
