Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   57th IFFI Odia Movie Baghuni World Premiere At International Film Festival of India

IFFI 2026: समारोह में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेगी 'बाघुनी', हजारों बच्चों के ऑडिशन के बाद चुनी गई स्टार कास्ट

Thu, 19 Nov 2026 02:27 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

  • IFFI 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाला है।
  • इस बार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन गोवा में होने वाला है।
  • बता दें कि 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'बाघुनी' का प्रीमियर होने वाला है।

विज्ञापन
57th IFFI Odia Movie Baghuni World Premiere At International Film Festival of India
बाघुनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली ओड़िया फिल्म 'बाघुनी' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। फिल्म को 57 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में गाला प्रीमियर के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


बता दें कि गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में जगह बनाने वाली 'बाघुनी' इस साल की इकलौती ओड़िया फिल्म है। फिल्म के निर्देशक जितेंद्र मिश्रा ने इसे ओड़िया सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी फिल्म की पूरी टीम को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने जाहिर की खुशी
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जब ओड़िया कहानी वैश्विक मंच पर पहुंचती है, तो सिर्फ एक फिल्म ही नहीं जाती, बल्कि उसके साथ ओडिशा की संस्कृति, विरासत और पहचान भी दुनिया तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां राज्य की सांस्कृतिक कहानियों को सीमाओं के पार ले जाती हैं और ओड़िया सिनेमा के सफर में एक नया अध्याय जोड़ती हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?
सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'बाघुनी' ओडिशा की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है। फिल्म की कहानी 11 साल की मिनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से गांव में रहती है और 'बाघ नाचा' (बाघ नृत्य) में कलाकार बनने का सपना देखती है। यह पारंपरिक लोकनृत्य अब तक मुख्य रूप से पुरुषों तक ही सीमित रहा है। ऐसे में मिनी का इस क्षेत्र में कदम रखने का सपना समाज की पुरानी सोच और परंपराओं को चुनौती देता है।
विज्ञापन

57th IFFI Odia Movie Baghuni World Premiere At International Film Festival of India
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया
हजारों बच्चों के ऑडिशन के बाद चुनी गई सब्यसाची
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मिनी तमाम सामाजिक बंदिशों और लैंगिक भेदभाव के बावजूद अपने सपने को पूरा करने के लिए हिम्मत जुटाती है। इस दौरान उसकी यात्रा के जरिए महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पहचान और अपने भविष्य के फैसले खुद लेने के अधिकार जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

फिल्म में ओड़िया सिनेमा के चर्चित अभिनेता सब्यसाची मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ बाल कलाकारों की टीम है, जिन्हें ओडिशा के हजारों बच्चों के बीच कई चरणों में हुए ऑडिशन के बाद चुना गया।
विज्ञापन

सब्यसाची ने की कड़ी मेहनत
सब्यसाची मिश्रा ने फिल्म के लिए अपनी तैयारी के बारे में बताया कि किरदार की मांग के मुताबिक असली बाघ नृत्य सीखना और करीब 30 किलो वजन कम करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा। हालांकि, फिल्म की कहानी और टीम के जुनून ने उन्हें यह चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, फिल्म के लेखक और निर्देशक जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह कहानी उनकी मां के जीवन के सफर से प्रेरित है। उनके मुताबिक, फिल्म महिलाओं की ताकत, उनके साहस और मुश्किल हालात से उबरने की क्षमता को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed