सतिंदर सरताज: ‘गुजारिश’ पर हुई व्यूज की बारिश, ग्लोबल चार्ट में पहले नंबर पर पहुंचा गाना, जानें कितना वायरल
- सिंगर सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ काफी मशहूर हो रहा है।
- पंजाबी गाना होने के बावजूद इसे पैन इंडिया फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।
- इससे पहले सिंगर ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘जाइए सजना’ में भी अपनी आवाज दी थी।
विस्तार
मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ इन दिनों फैंस को खूब लुभा रहा है। दो महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज बटोर लिए। इस सूफी गाने का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा है कि यह यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर वन पर है।
दो महीने में कितने व्यूज
सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ कई दिनों से फैंस की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर है। इस गाने ने अब तक 107 मिलियन व्यूज कमा लिए हैं। इसके साथ ही यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में यह अब भी पहले स्थान पर है। यह गाना सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना है। इस गाने के बोल सिंगर ने खुद लिखे हैं।
गाना पुराना वीडियो नया
'गुजारिश’ को सतिंदर सरताज ने 2015 में ही रिलीज किया था। मगर गाने का वीडियो अब फैंस के सामने लाया गया है। वीडियो रिलीज के बाद यह गाना ज्यादा से ज्यादा फैंस तक पहुंचा। इस गाने की रील्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुई।
‘धुरंधर’ का गाना 15 दिन में बनाया
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। मगर जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है ‘जाइये सजना’, जिसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। इस पर एक पुरानी बातचीत में सिंगर ने कहा, ‘ मैं बस लिखता हूं, संगीत बनाता हूं, गाता हूं।’ उन्होंने मुझसे कहा कि फिल्म विदेशों में रिलीज हो रही है, इसलिए प्रिंट कुछ ही घंटों में भेजना होगा। मैंने कहा ठीक है, कोशिश करते हैं। लगभग 15 मिनट में मैंने ट्रैक सुना, लाइन लिखी, संगीत बनाया, गाया और भेज दिया। मैंने अपना स्टूडियो बंद किया और अपने कॉन्सर्ट के लिए चला गया। बस इतना ही था। बाद में मुझे संदेश, लंबे वॉइस नोट्स, प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं, लोग कह रहे थे कि उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया।’
