बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार संजय दत्त की अगली फिल्म 'पानीपत' है। फिल्म में संजय दत्त के साथ अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में संजय दत्त प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई किस्सों का खुलासा किया।
2 of 5
Sanjay Dutt and Kapil Sharma
- फोटो : twitter
दरअसल सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। प्रोमो में कपिल शर्मा अभिनेता संजय दत्त से उनकी जिंदगी के बारे में बात करते हैं। इसके साथ ही कपिल उनके जेल की जिंदगी के बारे में भी बात करते हैं। इसके लिए कपिल फिल्म संजू का उदाहरण लेते हुए बात करते हैं।
3 of 5
Sanjay Dutt at Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
द कपिल शर्मा शो के प्रोमो में दिख रहा है कि कपिल संजय से पूछते हैं, 'फिल्म संजू में दिखाया गया कि कैसे आपने रेडियो पर प्रोग्राम शुरू किया। फर्नीचर भी बनाते थे, न्यूज पेपर के लिफाफे बनाते थे। कितनी देर में आपने ये सब सीख लिया था?'
4 of 5
Sanjay Dutt and Kriti Sanon
- फोटो : twitter
कपिल शर्मा के इस सवाल के जवाब में संजय दत्त कहते हैं कि, 'कपिल इस सब में मुझे काफी समय लगा। क्योंकि जेल में काम करना जरूरी है। सजा कम करनी है तो आपको जेल में काम करना होगा। मुझे एक पेपर बैग बनाने के 10 पैसे मिलते थे।'
5 of 5
Kapil Sharma and Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
इसके बाद कपिल पूछते हैं कि आपने जेल में रहते हुए जो भी पैसे जमा किए उनका आपे क्या किया? कपिल के सवाल का जवाब देते हुए संजय कहते हैं, ' मैंने वो सारे पैसे इकट्ठा किए ताकि वो मैं राखी के दिन अपनी बहनों को दे सकूं।' संजय दत्त का ये जवाब सुनकर न सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि हर कोई भावुक हो जाता है।