पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान बी-टाउन के चर्चित रुमर्ड कपल बनकर उभरे हैं। बीते वर्ष दोनों को एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया, तबसे ही इनके रिश्ते में होने की अफवाहें हैं। पलक तिवारी और सैफ अली खान के लाडले बेटे के रिलेशनशिप में होने की खबरें खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। हालांकि, जब इस पर अभिनेत्री से सवाल पूछा गया तो वह इन रिपोर्टों का खंडन करती नजर आईं। वहीं, अब पलक और इब्राहिम के रिश्ते पर अभिनेत्री के पिता राजा चौधरी का बयान सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।
2 of 5
राजा चौधरी-पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी के पिता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे लोग मान रहे हैं कि उन्होंने बेटी और इब्राहिम के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। पलक, राजा चौधरी और अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उनके माता-पिता की शादी वर्ष 1998 में हुई थी, लेकिन वर्ष 2012 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद श्वेता ने अकेले ही पलक को पाला। वहीं, अब वापस से पलक ने पिता संग रिश्ते सुधारने शुरू कर दिए हैं।
3 of 5
पलक तिवारी-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पलक और इब्राहिम के रिश्ते की अफवाहों को वास्तव में पुष्टि या खंडन किए बिना संबोधित किया। राजा ने कहा, 'इस समय पर ना बच्चों को निर्णय लेने की ताकत आ जाती है, उन्हें जो भी अच्छा लगता है, मैं उससे खुश हूं। वह खुश हैं, तो मैं खुश हूं। वह दुखी है, मैं दुखी हूं।' राजा ने अपने अभिनय करियर को संतुलित करते हुए पलक की बेहतरीन परवरिश के लिए अपनी पूर्व पत्नी श्वेता की भी प्रशंसा की।
Priyamani: प्रियामणि को एटली से मिला 'धोखा'! 'जवान' की अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
4 of 5
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा चौधरी ने श्वेता की तारीफ में कहा, 'एक बिजी और सिंगल मॉम होते हुए इतनी अच्छी परवरिश और कौन देगा। तो जिसने जो काम अच्छा किया, उसे कहना ही चाहिए। उन्होंने अच्छा काम किया।' वहीं, राजा ने अपनी बेटी पलक को लेकर कहा कि वह एक आत्मविश्वासी बच्ची हैं। राजा ने वर्षों बाद बेटी संग पहली मुलाकात को याद किया और कहा कि वह छोटी बच्ची से अब एक खूबसूरत लड़की बन गई हैं। वह खुद को फिट रखती हैं। साथ ही धूम्रपान और ड्रिंक भी नहीं करती हैं।
Anupam Kher: 'कॉमेडी फिल्में अब मुझे उत्साहित नहीं करतीं', गंभीर किरदार वाली स्क्रिप्ट चुनने पर बोले अनुपम खेर
5 of 5
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा चौधरी ने 90 के दशक में श्वेता के साथ भोजपुरी फिल्म 'सईयां हमार हिंदुस्तानी' में काम किया था। दोनों ने 1998 में शादी कर ली, जब श्वेता 18 की थीं और राजा 23 वर्ष के थे। कुछ वर्ष बाद श्वेता ने राजा के खिलाफ घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, और तलाक ले लिया। श्वेता दूसरी बार अभिनव कोहली संग शादी के बंधन में बंधीं, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल पाया। दूसरी शादी से उनका एक बेटा रेयांश है।
The Great Indian Family: द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा हुआ रिलीज, विक्की-मानुषी के दिखे गजब डांस मूव्स