फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Family new song Sahibaa Out Vicky Kaushal and Manushi Chhillar starrer film

The Great Indian Family: द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा हुआ रिलीज, विक्की-मानुषी के दिखे गजब डांस मूव्स

Fri, 15 Sep 2023 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Sep 2023 05:21 PM IST
सार

अभिनेता की आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का साहिबा रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
The Great Indian Family new song Sahibaa Out Vicky Kaushal and Manushi Chhillar starrer film
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह का किरदार निभाया है, फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर गंभीर। आखिरी बार अभिनेता को फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। अब विक्की कौशल एकबार फिर से लोगों के हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का साहिबा रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का नया गाना साहिबा हुआ रिलीज

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। अब निर्माताओं ने 'साहिबा' नाम से एक नया गाना जारी किया है, जो फिल्म की मुख्य जोड़ी पर आधारित एक हिट वीडियो है। इस रोमांटिक गाने को संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीत दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। दर्शन रावल और अंतरा मित्रा की मधुर आवाज ने गाने की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की और मानुषी की केमिस्ट्री ने लगाया हॉटनेस का तड़का

इस गाने में विक्की लाल सूट में आकर्षक लग रहे हैं और मानुषी सुनहरे रंग की झिलमिलाती ड्रेस में चमक रही हैं। गाने को वैभवी  मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। विक्की के फैंस को उनकी फिल्म का यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। अभिनेता की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स विक्की के डांस मूव्स की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विक्की का डांस को बेमिसाल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मानुषी और विक्की की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।'


Abhishek Bachchan: धूम की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार मान बैठे थे अभिषेक बच्चन, पिता ने कराया सच से सामना


 इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

बता दें कि कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' साझा किया था, जिसमें विक्की कौशल की परफॉर्मेंस और गाने को पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फैंस में विक्की और मानुषी की जोड़ी को देखना का एक्साइटमेंट है, जो कि पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करत देखे जाएंगे। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed