पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स की बुरी तरह पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वह उस शक्स को जूते से पीटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब इस वायरल वीडियो की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी है।
2 of 5
राहत फतेह अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राहत फतेह अली खान इस वीडियो में अपने छात्र की बुरी तरह पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसे लेकर गायक का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब राहत फतेह अली खान ने अपने इस करनामे को लेकर माफी मांगी है। वीडियो में वह छात्र को शराब की बोतल गायब होने की वजह से जूते से पीट रहे हैं। साथ ही थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन ‘फाइटर’ को लेट नाइट शोज से राहत, कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट
3 of 5
राहत फतेह अली खान
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में गायक ने क्षमा मांगते हुए वीडियो प्रकाशित किया। इस वीडियो में गायक ने इसे एक शिक्षक और छात्र के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया है। वीडियो में दंडित किए जा रहे व्यक्ति की पहचान उन्होंने नवीद हसनैन के रूप में की। शक्स ने वीडियो में कहा कि उसने बोतल खो दी थी और वह इसके बारे में भूल गया था।
4 of 5
राहत फतेह अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वह मेरे पिता और मेरे शिक्षक हैं। वह भी हमसे बहुत प्यार करते हैं, जिसने भी यह वीडियो लीक किया है वह मेरे शिक्षक को बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहत ने कहा कि उन्होंने अगले ही पल अपने छात्र नवीद हसनैन से माफी भी मांगी थी।
5 of 5
राहत फतेह अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई राहत फतेह अली खान की आलोचना कर रहा है। सोशल मीडिया पर गायक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए हिट गाने गाए हैं। टीवी सीरियल के 50 से अधिक शीर्षक ट्रैक और हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में 100 से अधिक गाने गाए हैं।
Aamir Khan Interview : ‘कागज के फूल’ और ‘मेरा नाम जोकर’ संपूर्ण फिल्में नहीं हैं, जुनैद को बनना था लाल सिंह