सबा कमर की गिनती मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज में होती हैं। बॉलीवुड में इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सबा आंखों में आंसू लिए अपनी आपबीती सुनाती हुई नजर आ रही है। दरअसल सबा कमर पाकिस्तान में ही एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं। इस इंटरव्यू में वह बुरी तरह रो पड़ीं। आगे जानिए आखिर क्या है पूरा मामला....
पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सबा कमर ने बताया कि पाकिस्तानी होना दुनिया के सामने कैसा है। सबा रोते हुए बताती है कि पाकिस्तानी होने का दर्द क्या होता है? पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली सबा कमर के इस वायरल होते वीडियो को जिसने भी देखा बिना भावुक हो उठा।
यहां देखिए वीडियो
वीडियो में सबा कहती हैं, ‘पाकिस्तान जो एक पाक जमीन मानी जाती है, जिसके हम नारे भी लगाते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद। लेकिन जब हम बाहर के मुल्कों में जाते हैं और जिस तरह से हमारी चेकिंग होती है मैं आपको बता भी नहीं सकतीं। मुझे बहुत शर्मिंदगी होती है कि एक-एक करके हमारे कपड़े उतारे जाते हैं।’
सबा ने इस इंटरव्यू में भारतीयों के सामने हुई पाकिस्तानियों की बेइज्जती को भी सामने रखते हुए कहा कि, ‘मुझे याद है जब मैं शूटिंग के लिए भारतीयों के साथ विदेश गई थी तो कैसे उन लोगों को एयरपोर्ट पर आसानी से जाने दिया गया और मुझे रोक लिया गया। मुझे रोकने का कारण मेरा पाकिस्तानी होना था। उस दिन मुझे अहसास हुआ कि क्या ये इज्जत है हमारी..हम दुनिया में कहां स्टैंड करते हैं।’
टेलिविजन से अपना करियर शुरू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की तस्वीर