जब फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण हो तो भला कोई हीरो उनसे रोमांस क्यों नहीं करना चाहेगा ? लेकिन शाहिद कपूर के मामले में ऐसा नहीं है। शाहिद, जो 'पद्मावती' में दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने दीपिका के साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया है।
पद्मावती: शाहिद नहीं करेंगे दीपिका के साथ इंटीमेट सीन, बताई ये वजह
2 of 5
shahid kapoor deepika padukone
- फोटो : Twitter@DeepikaPFC
चूंकि फिल्म में दीपिका और शाहिद पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ रोमांटिक और इंटीमेट सीन शूट किए जाएंगे लेकिन खबरों के मुताबिक, शाहिद ने इस तरह के सीन ना करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि अब फिल्म में दोनों के बीच इस तरह का कोई सीन नहीं रखा जाएगा।
पद्मावती: शाहिद नहीं करेंगे दीपिका के साथ इंटीमेट सीन, बताई ये वजह
खबर है कि शाहिद को इस बात की चिंता है कि उनकी वाइफ मीरा उनके इस तरह के सीन को देखकर शायद खुश नहीं होंगी और इसीलिए वो इस मामले में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। जानकारों की मानें तो इस सिलसिले में शाहिद ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली से भी बात की और दीपिका और उनके बीच जो इंटीमेट सीन प्लान किए गए थे उन्हें कैंसल कर दिया गया।
पद्मावती: शाहिद नहीं करेंगे दीपिका के साथ इंटीमेट सीन, बताई ये वजह
जाहिर है इससे शाहिद की जान में जान आई होगी, वरना वो इसी बात को लेकर परेशान रहते कि उनकी वाइफ मीरा इंटीमेट सीन पर किस तरह से रिएक्ट करेंगी।
पद्मावती: शाहिद नहीं करेंगे दीपिका के साथ इंटीमेट सीन, बताई ये वजह
फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे लेकिन दीपिका और उनके बीच एक ड्रीम सीक्वेंस के अलावा कोई रोमांटिक सीन नहीं होगा। यानि दर्शकों को फिल्म में वो मसाला नहीं मिलने वाला है जो अब तक वो अक्सर हर फिल्म में देखते आए हैं।