बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। क्राइम, थ्रिलर और रोमांस जैसी कहानियों के साथ इन एक्ट्रेस ने डिजिटल दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाई है। आइए, इन अभिनेत्रियों और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
2 of 8
'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि पेडनेकर
सबसे पहले बात करते हैं भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की आगामी वेब सीरीज 'द रॉयल्स', जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया जैसे सितारे भी होंगे। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।
3 of 8
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा
परिणीति जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक थ्रिलर-ड्रामा वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इसमें परिणीति के साथ सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और ताहिर राज भसीन भी होंगे। रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कई ट्विस्ट और टर्न होंगे।
4 of 8
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
कृति ने थ्रिलर फिल्म दो पत्ती से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सौम्या का किरदार निभाया, जिसमें काजोल इंस्पेक्टर विद्या ज्योति के रोल में थीं। देवीपुर गांव की रहस्यमयी कहानी में हत्या की गुत्थी सुलझाने की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। कृति के अभिनय को खूब सराहना मिली। इस फिल्म से टीवी स्टार शहीर शेख ने भी बॉलीवुड में कदम रखा।
5 of 8
'कॉल मी बे' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे
अनन्या ने कॉल मी बे से ओटीटी पर शुरुआत की। इस सीरीज में उन्होंने बेला का किरदार निभाया, जो दिल्ली की सोशलाइट से मुंबई की पत्रकार बनती है। उनकी ताजगी भरी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने किया था।