फिल्म जगत में जब भी कोई पार्टी होती है तो बड़े-बड़े सितारों और स्टार किड्स के साथ इन दिनों एक शख्स की तस्वीरें काफी वायरल होती हैं। सिर्फ पार्टी और आयोजन ही नहीं, यूं भी फिल्मी सितारे इस शख्स के साथ तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं, जिसका नाम ओरी है। ओरी ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सेलेब्स संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था। अब ओरी ने उस हसीना के बारे में बताया है, जिसके वह सबसे बड़े फैन हैं और उनके साथ पारिवारिक रिश्ता भी साझा करते हैं।
Orhan Awatramani: खुद को जान्हवी कपूर का बड़ा प्रशंसक मानते हैं ओरी, बोले- हम पारिवारिक रिश्ता साझा करते हैं
ओरी के नाम से मशहूर ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया पर हर जगह छाए हुए हैं। ऐसी कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं है जिसके साथ ओरी की दोस्ती नहीं हैं और हाल ही में, एक बातचीत में उन्होंने जान्हवी कपूर के साथ अपने परिवार जैसे रिश्ते के बारे में बात की और साथ ही बताया कि वह जान्हवी कपूर के काफी बड़े फैन हैं।
Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह
ओरी और जान्हवी को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती नजर आती है। ओरी ने कहा कि वह जान्हवी से पहली बार लगभग 7-8 साल पहले न्यूयॉर्क में मिले थे और उनसे मिलने से पहले वह उनके फैन थे। ओरी ने आगे बताया कि वह उस समय न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे थे और उनकी और जान्हवी की एक म्यूच्यूअल फ्रेंड थी। जान्हवी शहर का घूमने के लिए निकली थीं और उनके दोस्त ने पूछा कि क्या वे सभी मेरे घर पर घूम सकते हैं और चूंकि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक था। इसलिए मैंने तुरंत हां कर दी थी।
12th fail Film:12वीं फेल के असल हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद
आगे इंटरव्यू में ओरी से पूछा गया कि वह निसा देवगन और जान्हवी कपूर में से किसके सबसे ज्यादा करीब हैं। इसका जवाब देते हुए ओरी ने कहा कि वह खुद को जान्हवी का प्रशंसक और परिवार मानते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह निसा देवगन से दूर हैं। ओरी ने कहा कि वह सभी के उतने ही करीब हैं।
The Marvels Review: अमर अकबर एंथनी की याद दिलाती मार्वल्स की नई फिल्म, नाच गाने व एक्शन के बीच कॉमेडी का तड़का
बता दें कि ओरी का अंबानी परिवार से गहरा संबंध है। नीता अंबानी, ईशा अंबानी के साथ उनकी काफी तस्वीरें वायरल हैं। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका के साथ भी ओरी की काफी अच्छी दोस्ती है।