{"_id":"654dbd48624aa7c6b1021a5c","slug":"sharmajee-ki-beti-director-tahira-kashyap-khurrana-reveals-that-she-received-an-overwhelming-response-at-mami-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह
Fri, 10 Nov 2023 10:49 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
ताहिरा कश्यप
- फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्टी की जानी-मानी निर्देशक ताहिरा कश्यप फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेखिका ताहिरा कश्यप ने फिल्म 'शर्माजी की बेटी' का निर्देशन कर निर्माता के रूप में शुरूआत की है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में निर्देशक ने अपनी फिल्म के बारे में बात की, जिसे मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में सराहा गया था। बता दें कि ताहिरा कश्यप अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं।
मामी फेस्टिवल में मिली स्टैंडिंग ओवेशन
हाल ही में एक मीडिया बातचीत में, ताहिरा कश्यप ने बताया कि इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जब दो बार मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में पेश किया गया। निर्माता ने आगे बताया कि जब फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो मेरा दिल खुशी से भर गया। खासतौर पर इसलिए क्योंकि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें महिलाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: 12th fail Film:12वीं फेल के असल हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद
विज्ञापन
महिलाओं पर आधारित हैं कहानी
ताहिरा कश्यप ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मेरा फिल्म निर्माता बनने का एकमात्र कारण लोगों के दिलों तक पहुंचना था। मैं चाहती हूं कि इस स्थिति में हर कोई दयालु बने। सहानुभूति होनी चाहिए। 'शर्माजी की बेटी' फिल्म महिलाओं पर आधारित फिल्म है, जो विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।'
निर्देशक ने कही यह बात
निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के सभी किरदारों में उनका ही एक हिस्सा है। ताहिरा कश्यप ने कहा, 'फिल्म के सभी किरदारों में थोड़ा-बहुत मेरा अंश है। मैंने अपनी किशोरावस्था को जीया है'। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में फिल्म दिखाई, तो कुछ लड़के लडकियां मेरे पास आए, जो लगभग 19 वर्ष के होंगे। उन सभी ने अपना अनुभव साझा कर बताया कि उन्हें भी ऐसा ही लगता है। इस फिल्म को देख उन सभी ने तारीफ की।
यह भी पढ़ें: The Marvels Review: अमर अकबर एंथनी की याद दिलाती मार्वल्स की नई फिल्म, नाच गाने व एक्शन के बीच कॉमेडी का तड़का