फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में लोगों को याद आया रामायण का दौर, सड़कों पर हो जाता था सन्नाटा, अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे दर्शक

Thu, 26 Mar 2020 12:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 26 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
On seeing the lockdown people remembered the era of Ramayana silence on the streets
Ramayan - फोटो : social media

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की। अब लोग अपने घरों में कैद हैं और मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। खाली समय को कैसे काटा जाए, ये सवाल अब सबके सामने हैं। लेकिन इस बीच अचानक से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग उठने लगी है। लोग लगातार ट्वीट कर फिर इन्हें प्रसारित करने की मांग कर रहे हैं।

On seeing the lockdown people remembered the era of Ramayana silence on the streets
Ramayan Serial - फोटो : twitter

कहा जाता है कि उस दौर में रामायण के प्रसारण के दौरान अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था।

On seeing the lockdown people remembered the era of Ramayana silence on the streets
Ramayan - फोटो : twitter

भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं। आज भी देश की स्थिति कुछ वैसी ही हो गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की गाड़ियों के साइरन की आवाज गूंज रही है। खाली सड़कों को देखकर वही रामायण वाला दौर याद आने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
On seeing the lockdown people remembered the era of Ramayana silence on the streets
Ramayan Serial - फोटो : twitter

कैसी मांग कर रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब जबकि वो आने वाले कई दिनों के लिए घर में ही रहने वाले हैं, ऐसे में बच्चों के लिए कुछ अच्छा सीखने के लिए मिल जाएगा और वहीं बड़े- बुजुर्गों की यादें ताजा हो जाएंगी।
 

विज्ञापन
On seeing the lockdown people remembered the era of Ramayana silence on the streets
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

दोबारा हो शुरू हो सकता है प्रसारण
खुशी की बात ये है कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दर्शकों की इस मांग को पूरा किया जा सकता है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने हाल ही में एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत प्रसारित करने के लिए अधिकार धारकों से बातचीत की जा रही  है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed