पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की आंधी के बावजूद ओएमजी 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और यामी गौतम ने भी अहम भूमिका निभाई है। अमित राय निर्देशित यह फिल्म यौन शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है।
Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'सोना' से बनाई दूरी, दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ी पार्टनरशिप
2 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म के बोल्ड सब्जेक्ट को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिया है। उसी का परिणाम है कि 'ओएमजी 2' के अभिनेता आरुष वर्मा 16 साल की उम्र की वजह से फिल्म नहीं देख पाए हैं। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने 'OMG 2' को मिले A सर्टिफिकेट और अपने ऑन-स्क्रीन बेटे आरुष के फिल्म न देख पाने पर खुलकर बात की।
3 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा, "जब फिल्म ओटीटी पर या कोई और प्लेटफॉर्म पर आएगी तो कम उम्र के बच्चे फिर वहां से देखेंगे। वहां तो उस तरीके से बदलाव नहीं हुआ है। फिल्म में ऐसा कुछ था भी नहीं। फिल्म में ना ही कोई नग्नता है ना ही कोई हिंसा है और ना कोई वैसे संवाद हैं। फिल्म बोल्ड सब्जेक्ट पर बात करती हैं। हमें सर्टिफिकेशन देखकर निराशा हुई थी, लेकिन ठीक है वो बच्चा नहीं देख पाया, तो क्या कर सकते हैं?''
4 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से क्लैश हुई थी। क्लैश के बावजूद, अक्षय कुमार-स्टारर फिल्म टिकट खिड़की पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है।
5 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय के बाद अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए वापसी करने में कामयाब रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। आने वाले वीकएंड में इस फिल्म के 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल होनी की संभावना है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत पर फिल्मों और किताबों के खिलाफ परिवार, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की नई अपील