तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर से विवाद में घिर गई हैं। इस बार विवाद का कारण उनका देवी दुर्गा का रूप धारण करना है। उन्होंने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
2 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter- @nusratchirps
सोशल मीडिया पर मिल रही इन धमकियों के बाद नुसरत जहां ने शिकायत दर्ज कराई है। नुसरत इस वक्त एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। ऐसे में उनकी ओर से विदेश मंत्रालय और बंगाल सरकार से सुरक्षा मांगी गई है। नुसरत के 'दुर्गा अवतार' के इस वीडियो से चिढ़े कट्टरपंथी यहां तक कह रहे हैं, कि तुम्हारी मौत का वक्त आ गया है।
3 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : twitter- @nusratchirps
बता दें कि नुसरत जहां ने 20 सितंबर को महालया के मौके पर दुर्गावतार की ये तस्वीरें साझा की थीं। मान्यता है, कि महालया के दिन ही मां दुर्गा कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आती हैं और इसी दिन से दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया।
4 of 5
nusrat jahan
- फोटो : twitter- @nusratchirps
एक यूजर ने लिखा- तुम्हें पता भी है तुम क्या कर रही हो...तुम एक मुसलमान हो। कुछ तो शर्म करो। एक अन्य ने लिखा- नुसरत जहां आप मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, ऐसे में आपको ऐसे कार्यों से बचना चाहिए। आपको वो काम करना चाहिए जो विवाद से परे हो।
5 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : twitter- @nusratchirps
बता दें बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही नुसरत काफी चर्चा में रहने लगीं। नुसरत अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहीं। उन्होंने निखिल जैन से शादी की है। शादी को लेकर उनका काफी विरोध किया गया था।