NTR बायोपिक के ट्रेलर में दिखी आम आदमी से सुपरस्टार और फिर साउथ के भगवान बनने की पूरी कहानी
ट्रेलर दमदार है। यकीनन फिल्म आपको पसंद आने वाली है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी सुपरस्टार और फिर साउथ का भगवान बन जाता है। फिल्म में बालकृष्ण के अलावा बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबती भी एक मुख्य रोल में हैं। राणा फिल्म में आंध्रप्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू का रोल प्ले करते दिखेंगे।
इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। एनटीआर ने दिवगंत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी लगभग 14 फिल्मों में साथ किया था, जिसमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही है। वहीं ट्रेलर में आपको विद्या बालन की भी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में वह मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी के किरदार में हैं।
देखें ट्रेलर
आपको बता दें कि एनटीआर, आंध्र प्रदेश के 7 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और राजनीति में आने से पहले एनटी रामाराव अभिनेता थे। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साथ ही वह व्यक्तिगत तौर पर भी राष्ट्रपति पुरस्कार जीत चुके हैं। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है।