फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सानिया मिर्जा के अलावा इन 5 स्टार्स के घर भी इस साल गूंजी किलकारियां, एक तो 40 की उम्र में बनी मां

Tue, 30 Oct 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Not only Sania Mirza and Shoaib Malik these 5 celebrities become parents this year
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बन गई हैं। सानिया ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी न्यूली पापा शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही फिल्म मेकर फराह खान ने खास अंदाज में इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। तो चलिए इस मौके पर हम आपको ऐसे 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके घर कुछ वक्त पहले ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी। 

Not only Sania Mirza and Shoaib Malik these 5 celebrities become parents this year
rambha - फोटो : File Photo

सलमान खान के साथ कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस रंभा 40 की उम्र में मां बन गई हैं । उन्होंने 23 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया है। ये रंभा का तीसरा बच्चा है । इससे पहले रंभा की दो बेटियां हुई थीं । एक बेटी 7 साल की लाण्या और दूसरी 4 साल की साशा है। टोरंटो के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में रंभा ने बेटे को जन्म दिया। रंभा के पति इंद्रन पद्मनाथन ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी । उन्होंने बताया कि बच्चा और रंभा दोनों बिल्कुल ठीक हैं । बता दें कि रंभा पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं । 

Not only Sania Mirza and Shoaib Malik these 5 celebrities become parents this year
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : File Photo

शाहिद कपूर हाल ही में दोबारा पापा बने हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया है । मंगलवार देर रात मीरा के मां बनने के खबर आई थी। शाहिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि बेटा हुआ है। शाहिद ने अपने बेटे का नाम जायन कपूर रखा है। बेटे के नाम का खुलासा करते हुए शाहिद ने लिखा था - 'जायन कपूर के आने से अब हमारा परिवार पूरा हो चुका है। आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम सब बहुत खुश हैं आप सभी को बहुत सारा प्यार ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Sania Mirza and Shoaib Malik these 5 celebrities become parents this year
Neil Nitin Mukesh - फोटो : Instagram

एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिछले साल रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। अब रुक्मिणी और नील एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं । रुक्मिणी ने 20 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब दोपहर 3:30 बजे बेटी को जन्म दिया। उनके घर पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अप्रैल में नील ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए नील ने कहा था, 'हम दोनों बहुत उत्साहित हैं। बेटी हो या बेटा, बस हम ये चाहते हैं कि वो हेल्दी रहे ।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 year just flew by. I love you loads. Thank you so much for being you and being a part of my life forever. I Love you loads baby. Cannot even think of life without you. @rukminineilmukesh Happy 1st anniversary ❤️❤️❤️

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

विज्ञापन
Not only Sania Mirza and Shoaib Malik these 5 celebrities become parents this year
rajpal yadav - फोटो : File Photo

लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहने वाले राजपाल यादव को लेकर एक अच्छी खबर आई है । अगर आप सोच रहे हैं कि राजपाल जल्द किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं तो ऐसा नहीं है । दरअसल, राजपाल एक बार फिर पिता बन गए हैं । इस बात की जानकारी खुद राजपाल यादव ने दी है। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में राजपाल यादव की बड़ी बेटी दिख रही है । जिसकी टीशर्ट पर लिखा है- 'बड़ी बहन'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My little Honey is now a Big Sister!! On this auspicious day of Navratri we are blessed with another Daughter👶❤ . #bigsister #newmember #blessed #newbaby #happytimes #happynavratri

A post shared by Rajpal Yadav (@rajpalofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed