{"_id":"5bd805ebbdec22698c6e44fb","slug":"before-2-0-trailer-release-2-poster-of-film-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज होते ही 2.0 में अक्षय और रजनीकांत के पोस्टरलुक वायरल, हॉलीवुड को भी देते हैं मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज होते ही 2.0 में अक्षय और रजनीकांत के पोस्टरलुक वायरल, हॉलीवुड को भी देते हैं मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन नए खुलासों ने फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच के उत्साह को बढ़ा दिया है। खबरों की मानें तो फिल्म 2.0 का ट्रेलर अगले महीने की 3 तारीख को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के दो पोस्टर सामने आए हैं। जो एकदम हैरान कर देने वाले हैं।
2.0
- फोटो : twitter
फिल्म 2.0 के दो पोस्टर में से एक को फिल्म के निर्देशक एस शंकर और फिल्म के खलनायक अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते ही 2.0 के यह दोनों पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैं। एस शंकर ने फिल्म के हीरो रजनीकांत के लुक को शेयर किया है। साथ ही ट्वीट में लिखा- 2.0 ट्रेलर पांच दिन के अंदर।
2.0
- फोटो : twitter
वहीं दूसरी और 2.0 में खलनायक की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने भी फिल्म में उस पक्षी की तस्वीर को शेयर किया है जो 2.0 के टीजर में नजर आया है। टीजर में रजनीकांत इस पक्षी से लड़ते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म के मेकर्स की मानें तो अक्षय कुमार ऐसे ही किसी तरह के पक्षी की रूप में नजर आएंगे। इसलिए यह भी कहा जा सकता है कि फिल्म अक्षय कुमार और इस पक्षी के गहरा संबंध होगा।
#2point0Trailer in 5 DAYS pic.twitter.com/1J382azjvm
— Shankar Shanmugham (@shankarshanmugh) October 29, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
वहीं बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म 2.0 का टीजर दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। अब तक इसके टीजर को 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। टीजर में दर्शकों को जहां रजनीकांत के एक्शन सीन पसंद आए हैं तो वहीं दूसरी और अक्षय कुमार का लुक देखने लायक है। फिल्म में अक्षय खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
When the FIFTH FORCE evolves...get ready for the #2Point0Trailer in 5 days! @2Point0movie @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0 #2Point0TrailerOnNov3 pic.twitter.com/c933bZPuVT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 29, 2018
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि हाल ही में 2.0 के निर्देशक एस. शंकर ने फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कि 2.0 में अक्षय कुमार फिल्म में एक क्रो मैन की भूमिका निभा रहे हैं। उनका नाम फिल्म में डॉ. रिचर्ड होता है। अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए शंकर ने कहा कि अक्षय के लिए यह आसान नहीं था। उनके मेकअप में घंटों वक्त लगता था, लेकिन सब्र के साथ अक्षय ने यह सब किया। यब फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।