बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 6 साल के करियर में अर्जुन कपूर ने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। छोटे से करियर में अर्जुन हर तरह की फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि 'इशकजादे' अर्जुन की पहली फिल्म थी लेकिन सच कुछ और ही है।
फिल्मों में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर निखिल आडवाणी को 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' फिल्म में असिस्ट किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि निखिल आडवाणी की ही फिल्म से अर्जुन पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाले थे?
ज्यादातर लोग इस बात ये अंजान हैं कि साल 2012 में 'इशकजादे' नहीं बल्कि 'सलाम-ए-इश्क' से अर्जुन कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का केमियो था। 'सलाम-ए-इश्क' में अर्जुन कपूर टैक्सी ड्राइवर राजू का किरदार निभा रहे गोविंदा के यात्री बने थे।
अर्जुन इस छोटे से अपीरियंस से काफी खुश थे लेकिन एडिटिंग के दौरान अर्जुन का यह सीन फिल्म से काट दिया गया। इस बात का जिक्र अर्जुुन कपूर इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था - 'मैं गोविंदा जी की फिल्मों को बहुत पसंद करता था। मैं अपने आपको बहुत लकी समझता हूं कि बतौर एक्टर मेरी पहली फिल्म उनके साथ थी।'
5 of 5
arjun kapoor parineeti chopra
आपको बता दें, अर्जुन कपूर इन दिनों रात-दिन काम कर रहे हैं जिसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' है। 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म साल 2007 में आई 'नमस्ते लंदन' की सीक्वेल है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। यह स्टार्स इससे पहले 'इशकजादे' फिल्म में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दोनों को दोबारा देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।