दिवंगत दिग्गज गायक मुकेश के बेटे और अभिनेता नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश 27 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन मुकेश भी पिता की तरह गायिकी का शौक रखते हैं। नितिन ने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। नितिन मुकेश ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, बप्पी लहरी, खय्याम, आरडी बर्मन, आनंद-मिलिंद जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
नितिन मुकेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन मुकेश का जन्म 27 जून, 1950 को हुआ था। नितिन मुकेश ने मनोज कुमार, शशि कपूर, जीतेंद्र, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम और अलका याग्निक जैसी शानदार सिंगर्स के साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन लता दीदी के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अलग थी।
3 of 5
नितिन मुकेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन अपने पिता मुकेश की तरह ही लता मंगेशकर को दीदी कहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लता के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता मुकेश के निधन के बाद लता दीदी काफी उदास हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उस दुख की घड़ी में दीदी पूरे दिन उनके साथ रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि लता दी ने मेरे पिता के साथ दो इंटरनेशनल शो साइन किए थे। मगर उससे पहले ही साल 1976 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद लता दी ने पहले शो को कैंसिल करने का मन बनाया, लेकिन वर्क कमिटमेंट के चलते वो मुकेश के बेटे नितिन को अपने साथ ले गईं।
4 of 5
नितिन मुकेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन मुकेश ने जोड़ा, 'शो में लता दी ने कहा कि मुकेश भैया इस कॉन्सर्ट को करने से पहले नहीं रहे। मैं अपने साथ उनके बेटे नितिन मुकेश को लेकर आई हूं।' नितिन मुकेश ने कहा, “मैं उन सभी देशों की सूची भी नहीं बना सकता जहां लता दीदी ने प्रदर्शन किया था। मैं भाग्यशाली था कि वह मुझे अपने साथ अमेरिका, कनाडा, वेस्ट इंडीज, रूस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी द्वीप समूह, दुबई–पूरे यूएई-मस्कट, बहरीन, यूके, हॉलैंड, बेल्जियम और फ्रांस ले गईं।'
5 of 5
नितिन मुकेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी हो कि नितिन मुकेश के पिता मुकेश दिल्ली के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते थे। वहीं, उनकी मां सरल त्रिवेदी एक गुजराती श्रीमाली ब्राह्मण हैं। नितिन मुकेश ने निशि मुकेश से शादी की है, जिनसे उनके बेटे नील नितिन मुकेश हैं। नील अभिनय की दुनिया में पहचान बना चुके हैं।
Movies Earn Crores: 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'सालार' तक, जानिए एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने कमाए कितने रुपये