देश के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई शनिवार शाम श्लोका मेहता से हो गई । श्लोका देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं । इसे देश की मोस्ट पॉपुलर सगाई माना जा रहा है ।
VIDEO: शाहरुख खान और नीता अंबानी ने आकाश की सगाई में किया जोरदार डांस, सास के ठुमके देख श्लोका हैरान
आकाश और श्लोका की सगाई में पूरा बॉलीवुड और राजनेता मेहमान बनकर शामिल हुए थे । सगाई में ज्यादातर सितारे गोल्डन और ऑफ व्हाइट कपड़ों में नजर आए । शायद अंबानी की पार्टी का थीम ही यही था ।
A post shared by Maryam & Khadeja (@_mkblogs) on
नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने भी ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था । श्लोका अपनी सगाई के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं । वहीं ईशा तो बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर दे रही थीं ।
A post shared by Style Gods (@stylegodsindia) on
नीता अंबानी ने प्री इंगेजमेंट पार्टी में 'हे शुभारंभ' गाने पर डांस किया था । वहीं इंगेजमेंट में भी नीता ने इसी गाने पर फिर से ठुमके लगाए । नीता के अलावा किंग खान समेत बालीवुड के कई सितारों ने एक साथ 'मैं डोली ले आऊं' गाने पर डांस किया ।
A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on
A post shared by Deepak Srkian (@deepaksrkian) on
बता दें कि ईशा और श्लोका भी काफी अच्छा डांस कर लेती हैं । भाई आकाश की प्रीइंगेजमेंट पार्टी में ईशा ने 'घूमर' गाने पर डांस किया था। वहीं श्लोका का भी एक डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था । इसमें श्लोका 'बाजीराव मस्तानी' के गाने पर डांस करती हुई दिखी थीं ।
A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on
A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on