Nirahua Brother Accident: भाई से पहले निरहुआ भी हो चुके हैं हादसे का शिकार, शूटिंग के दौरान बाल-बाल बची थी जान
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बचे थे। इस हादसे में एक कैमरामैन की जान चली गई थी और दो लोग झुलस गए थे।
विस्तार
कैमरामैन की हो गई थी मौत
2013 में निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपनी फिल्म 'निरहुआ बेरोजगार' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने में आने से छत पर खड़े कैमरामैन का निधन हो गया था और दो लोग झुलस गए थे। वहीं, इस हादसे में निरहुआ सहित 50 लोगों बाल-बाल बचे थे।
बस की छत पर दे रहे थे सीन
'निरहुआ बेरोजगार' की शूटिंग लखमनपुर डिहवा से शुरू हुई थी। इसके बाद एक सीन के लिए निरहुआ बस के ऊपर बैठकर डफली बजा रहे थे और कानू मुखर्जी डांस कर रहे थे। उनके साथ बस में 50 लोग सवार थे। इस सीन को कैमरामैन छत पर खड़ा होकर देख रहा था और इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
इतनी ही नहीं निरहुआ जब अपनी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की शूटिंग कर रहे थे, तो उस दौरान सेट पर कई हादसे हुए। शूटिंग के पहले ही दिन कैमरामैन का निधन हो गया। इसके बाद एक दिन जनरेटर में आग लग गई। इन सब हादसों की वजह से लोगों को हर दिन कुछ बुरा होने का डर लगा रहता था। इस सबसे डरकर फिल्म की हीरोइन आम्रपाली ने तो सेट छोड़कर भागने की भी तैयारी कर ली थी।