यशराज फिल्म्स की नई पिक्चर ‘पठान’ का ट्रेलर मंगलवार को सुबह रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले फिल्म के कई नए पोस्टर भी सोशल मीडिया पर फिल्म कंपनी ने सोमवार को जारी किए हैं। लेकिन, इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी इस फिल्म के बायकॉट को लेकर कई हैशटैग ट्रेंड होते रहे लेकिन इस बीच बिंदास अदाकारा निकिता घाग ने इस पूरे मामले में दीपिका पादुकोण के समर्थन में उन्हीं के जैसे रंग वाली बिकिनी में बोल्ड फोटो शूट कराकर सनसनी मचा दी है। निकिता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Pathaan Trailer: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो
मॉडल और अभिनेत्री निकिता घाग ने फिल्म ‘पठान’ के गाने को लेकर चल रहे विवाद को बेतुका बताया है और कहा कि किसी को देश में किसी रंग के परिधान पहनने से नहीं रोका जाना चाहिए। वह कहती हैं, ‘रंग का कोई धर्म नहीं होता। हर धर्म में इसका अलग अलग महत्व है। हिंदू धर्म में नारंगी रंग बलिदान का प्रतीक है। यह एक पवित्र और शुभ रंग भी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे बिकनी में या किसी के घर में टेबल क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल करने से इस रंग का महत्व कम हो जाएगा।‘
इसे भी पढ़ें- Bollywood Celebs: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात
निकिता का मानना है कि हमें धर्म, रंग या जाति आधारित असहमति से आगे बढ़ने कर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जो मानवता की मूल अवधारणा को स्वीकार करते हैं। हम ऐसा करेंगे तो शायद चीजें बदल जाएंगी। दीपिका की बिकनी के रंग पर ध्यान देने की बजाय हमें देश मे भुखमरी, बलात्कार के मामलों और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
View this post on Instagram