{"_id":"5d2ff9b68ebc3e6cf35f9a65","slug":"nick-jonas-talk-about-saat-pheras-and-indian-wedding-with-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग लिए थे सात फेरे, पहली बार इंडियन वेडिंग को लेकर बोली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग लिए थे सात फेरे, पहली बार इंडियन वेडिंग को लेकर बोली ये बात
Thu, 18 Jul 2019 10:16 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । उन्होंने 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी कर ली थी । निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का अंतर है । प्रियंका की शादी जोधपुर के उमेद भवन से हुई थी । हाल ही में निक जोनस ने बताया कि उन्होंने कैसे प्रियंका संग सात फेरे लिए ।
प्रियंका चोपड़ा
निक एक पॉपुलर अमेरिकन चैट शो में पहुंचे थे । इस शो को Martha Stewart और अमेरिकन रैपर Snoop Dogg होस्ट कर रहे थे । शो से निक का वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें निक हिंदू वेडिंग और सात फेरों के बारे में बताते नजर आए । निक से शादी की रस्मों के बारे में पूछा गया था ।
priyanka chopra
- फोटो : twitter
इस पर निक कहते हैं, 'प्रियंका एक बड़ी भारतीय परिवार से है । मेरे साथ तो सिर्फ मेरे भाई थे । हमने जोधपुर में शादी की थी । उमेद भवन पैलेस बेहद खूबसूरत था । वहां अच्छा खाना और अच्छा म्यूजिक था । मैंने सात फेरे लिए । ये सात जन्मों तक साथ रहने की निशानी होती है । मैं किसी अच्छी चीज के लिए बंध गया हूं ।'
View this post on Instagram
“I'm locked in for good now 😭❤” #nickjonas #priyankachopra #nickyanka #mrandmrsjonas #love
A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
बता दें कि प्रियंका ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से शादी की थी । क्रिश्चियन वेडिंग का सारा इंतजाम निक के पिता केविन जोनस ने किया था । आज प्रियंका, निक के साथ ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । शादी के बाद ये प्रियंका का पहला बर्थडे है । पिछले साल प्रियंका के बर्थडे पर ही निक ने उन्हें प्रपोज किया था ।
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Denise Jonas
- फोटो : file photo
शादी के बाद से प्रियंका और निक वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं । हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं । ये कराओके नाइट का वीडियो है । वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं । इस वीडियो को प्रियंका के फैंस ने बहुत पसंद किया ।