बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं, आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही पांच खबरों के बारे में बता रहे हैं...
अक्षय कुमार का फिटनेस 'टिफिन', अजय देवगन ने दिया दीपिका की छपाक को लेकर ऐसा बयान, पांच खबरें
अक्षय का फिटनेस 'टिफिन'
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस टिफिन साझा किया है। अक्षय ने एक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में अक्षय के सामने नाश्ता रखा हुआ है और एक हाथ में ग्लास से वो फैन्स को टोस्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ईटिंग क्लीन एक विकल्प नहीं, मेरे लिए लाइफ जीने का एक तरीका है।' साथ ही अक्षय ने अपने इस पोस्ट में एवोकैडो टोस्ट और चिया पुडिंग की रेसिपी साझा की है और कटरीना कैफ, शिखर धवन और भूमि पेडनेकर को भी नॉमिनेट कर इस तरह की हेल्दी रेसिपी शेयर करने को कहा है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
मोनिका बेदी ने दिया इन अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट
फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए मोनिका ने मधुबाला, मीना कुमारी और रेखा को ट्रिब्यूट दिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मोनिका ने लिखा, 'मेरी ओर से मीना कुमारी जी, मधुबाला जी और रेखा जी को एक छोटा सा ट्रिब्यूट'। गौरतलब है कि इस वीडियो में मोनिका इन सभी अभिनेत्रियों के अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on
'द फॉरगॉटन आर्मी' में सुनाई देगी शाहरुख की आवाज
शाहरुख खान फिल्म 'जीरो' के बाद से ही बड़े परदे से गायब हैं। लेकिन वो अपनी आवाज का जादू बराबर बिखेर रहे हैं। हाल ही में वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए शाहरुख ने वॉइस ओवर किया है। इस बात की जानकारी खुद निर्देशक कबीर खान ने दी है। कबीर ने बताया कि सीरीज के हर एपिसोड की शुरुआत में शाहरुख ने इंट्रो में अपनी आवाज दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो इस सीरीज में शाहरुख को ही लेना चाहते थे पर बात नहीं बन पाई।
जिम में दो चोटी बनाकर पहुंची जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में जिम में स्पॉट हुई हैं। जान्हवी दो चोटी बनाकर जिम में पहुंची। इस दौरान जान्हवी बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। जान्हवी अक्सर कूल और कैजुअल अंदाज में जिम जाती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी के इस क्यूट लुक ने उनके फैन्स को काफी आकर्षित किया।
#janhvikapoor Clicked post pilates session in #Mumbai . #paparazzi #yogenshah @yogenshah_s
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
