{"_id":"61fa37c4e039dd63b461c79a","slug":"new-poster-of-alia-bhatt-sanjay-leela-bhansali-s-gangubai-kathiawadi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Kathiawadi:देखें नए पोस्टर में आलिया का दमदार लुक, 25 फरवरी को आ रही है 'गंगूबाई काठियावाड़ी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Kathiawadi:देखें नए पोस्टर में आलिया का दमदार लुक, 25 फरवरी को आ रही है 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Instagram
Link Copied
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी गई है। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बता दें, पिछले साल भी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
2 of 4
Gangubai Kathiawadi
- फोटो : Instagram
फिल्म का नया पोस्ट साझा करते हुए आलिया ने लिखा- आ रही है गंगू...ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म के पोस्टर में आलिया बिस्तर पर बैठी हुई हैं। सफेद रंग की साड़ी, आखों में मोटा-मोटा काजल और बड़ी सी बिंदी लगाए आलिया का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है
लेडी डॉन के किरदार में आलिया
इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
18 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई। हालांकि अब ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।