फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Age Love Story Films: ये लव स्टोरी वाली फिल्में रही लीक से हटकर, दर्शकों ने भी खूब सराहा

Thu, 16 Jan 2025 01:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Jan 2025 01:05 AM IST
सार

बॉलीवुड में अधिकतर फिल्मों में प्रेम कहानियां ही होती हैं, जिनकी स्टोरी लगभग एक जैसी नजर आती है। लेकिन समय के साथ बॉलीवुड में ऐसी लव स्टोरी बेस्ड फिल्में भी बनीं, जो नए जमाने के हिसाब से रही। साथ ही इन फिल्मों की कहानियां भी काफी हटकर रहीं। 

विज्ञापन
New Age Love Story Films Like Loveyapa Wake Up Sid Janne Tu Ya Jaane Na
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी', 'लवयापा', 'जाने तू या जाने ना', 'वेक अप सिड' - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि यह फिल्म एक न्यू एज लव स्टाेरी है। इसमें जेन जी (Gen Z) जनरेशन के एक लड़का-लड़की के बीच प्यार होता है लेकिन शादी से पहले लड़की के पापा शर्त रखते हैं कि दोनों अपना फोन अदल-बदल लेंगे। क्या इसके बाद भी इनका प्यार बना रहेगा, यही फिल्म की कहानी होने वाली है। इस तरह की लीक से हटकर लव स्टोरी पहले भी बॉलीवुड में बनी हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। 

New Age Love Story Films Like Loveyapa Wake Up Sid Janne Tu Ya Jaane Na
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' - फोटो : सोशल मीडिया

जाने तू या जाने ना 
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ (2008) जब रिलीज हुई थी तो दर्शकों को यह काफी अलग किस्म की लव स्टोरी लगी। इसमें लड़का-लड़की दोस्त होते हैं, वह हमेशा दोस्त रहना चाहते हैं। लेकिन जब दोनों किसी और रिलेशनशिप में जाते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म में इसी कहानी को कभी कॉमेडी तो कभी सीरियस अंदाज में दिखाया। फिल्म में लीड रोल में जेनेलिया और इमरान खान नजर आए थे।

New Age Love Story Films Like Loveyapa Wake Up Sid Janne Tu Ya Jaane Na
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : सोशल मीडिया

ये जवानी है दीवानी 
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी (2013)’ में भी हीरो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहता है, वह कहीं बंधकर नहीं रहना चाहता है। बनी यानी रणबीर कपूर का किरदार जिंदगी को भरपूर जीना चाहता है। हीरो की यही सोच, उसे उसके प्यार यानी नैना से दूर कर देती है। इस लव स्टोरी फिल्म को भी ऑडियंस ने पसंद किया था क्योंकि कहानी को बड़े ही अलग ढंग से कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Age Love Story Films Like Loveyapa Wake Up Sid Janne Tu Ya Jaane Na
फिल्म 'वेक अप सिड' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

वेक अप सिड
रणबीर कपूर की ही एक फिल्म ‘वेक अप सिड (2009)’ भी थी, इसमें रणबीर का किरदार एक जिम्मेदारी ना लेने वाले लड़के का रहा। वहीं कोंकणा सेन शर्मा का किरदार फिल्म में एक महत्वकांक्षी राइटर का है। वह रणबीर के किरदार को जिंदगी जीना सीखाती है, फोकस रहने के लिए मोटिवेट करती है। साथ ही इनके बीच एक लव स्टोरी भी चलती है।

 

विज्ञापन
New Age Love Story Films Like Loveyapa Wake Up Sid Janne Tu Ya Jaane Na
'जब वी मेट' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

जब वी मेट
करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट (2007)’ भी एक अलग तरह की लव स्टोरी रही। इसमें गीत यानी करीना कपूर का किरदार, शाहिद कपूर के किरदार आदित्य को जिंदगी से फिर से प्यार करना सीखा देती है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी थी, इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed