फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सोनू सूद ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले-हम मिलकर जिंदगियां बदलेंगे

Wed, 15 Jan 2025 10:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:22 PM IST
सार

हाल ही में एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। इसके बावजूद भी साेनू सूद ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 
 

विज्ञापन
Film Fateh Actor Sonu Sood Thanks To Fans Say Together Change Other Peoples Lifes
फिल्म फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

एक्टर सोनू सूद की बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पहली फिल्म फिल्म ‘फतेह’ रही। इस फिल्म को प्रमोट करने में एक्टर ने कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म में सोनू सूद ने साइबर क्राइम को लेकर कहानी बुनी थी। हाल ही में एक्टर-डायरेक्टर सोनू सूद ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया कहा है।

Film Fateh Actor Sonu Sood Thanks To Fans Say Together Change Other Peoples Lifes
फिल्म फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

साइबर क्राइम ही क्यों रहा सब्जेक्ट 
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म ‘फतेह’ बनाने की इंस्पिरेशन पर बात करते दिखे। वह वीडियो में कहते हैं, ‘जब फिल्म ‘फतेह’ बनानी शुरू की थी तो यह महज एक मूवी नहीं थी, हर आम इंसान की कहानी थी, जो साइबर क्राइम से परेशान है।मुझे लगा कि यह कहानी बतानी जरूरी है।’ 

 

Film Fateh Actor Sonu Sood Thanks To Fans Say Together Change Other Peoples Lifes
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

रियल स्टोरी से इस्पिरेशन मिली 
सोनू सूद वीडियो में आगे कहते हैं, ‘एक इंसान ने मुझे कहा था कि जब किसी गरीब आदमी के दो हजार रूपए निकल जाते हैं तो उसके बच्चों के भविष्य पर इसका असर होता है। फिल्म में भी एक किरदार है, जो साइबर क्राइम से परेशान होकर, सुसाइड करता है। फिल्म का यह किरदार एक सच्ची घटना से प्रेरित है।इसलिए जब मैं फिल्म ‘फतेह’ की कहानी लिख रहा था तो लगा कि लोगों के लिए यह फिल्म बनानी है और इसका प्रॉफिट भी लोगों को ही देना है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Fateh Actor Sonu Sood Thanks To Fans Say Together Change Other Peoples Lifes
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

साथ मिलकर जिंदगियां बदलने की बात कही 
एक्टर सोनू सूद यह भी कहते हैं, ‘फिल्म ‘फतेह’ को दर्शकों ने जो रेस्पॉन्स दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया। फिल्म का हर टिकट जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। हम सब मिलकर लोगों की जिंदगियां बदलेंगे।’  

 

विज्ञापन
Film Fateh Actor Sonu Sood Thanks To Fans Say Together Change Other Peoples Lifes
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

साउथ में काम कर सकते हैं 
फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर सोनू सूद ने कहा था कि जब वह फिल्म ‘फतेह’ से फ्री हो जाएंगे तो साउथ की फिल्मों में काम कर सकते हैं। वह साउथ की फिल्मों में भी जाना-माना नाम हैं, वहां की फिल्मों में विलेन के रोल करते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed